{"_id":"5be083e5bdec2269a12fca4e","slug":"111541440485-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे बीतने के बाद भी महिला की नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
72 घंटे बीतने के बाद भी महिला की नहीं हुई शिनाख्त
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव हिद्दपुरा के पास से बंबा के किनारे मिले महिला के शव की 72 घंटे के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक रक्त बहने से मौत होेने की पुष्टि हुई है। सोमवार को पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गुरुवार की सुबह चौबिया क्षेत्र के लोग बंबा से होकर गुजरे तो उन्होंने एक महिला का शव कंबल व चादर में लिपटा पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को देखने से लग रहा था महिला का कहीं पर उपचार चल रहा था उसके शरीर पर इंजेक्शन लगने के निशान थे।
शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा। उसके बाद पुलिस ने सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ चौबिया सतीश यादव ने बताया कि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस कपड़ों व फोटो के आधार पर शिनाख्त कराने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
चिकित्सक ने बताया कि महिला की डिलीवरी के वक्त कोई नस कटने से अधिक खून बहने से से मौत हुई है।