{"_id":"5ba3eb26867a557fed5e9611","slug":"101537469222-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट- फायरिंग से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट- फायरिंग से दहशत
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। चकरनगर नगला कढोरी गांव में दो दिन से चल रहा झगड़ा गुुरुवार को बवाल में बदल गया। दोनों ही पक्षों में फायरिंग होने लगी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
थाना चकरनगर के नगला कढोरी गांव में सोमवार को जयवीर सिंह एवं विनोद के बीच कहासुनी हो गई। विनोद ने जयवीर सिंह की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कर दिया। मंगलवार को विनोद पक्ष ने जयवीर सिंह की मां सावित्री की भी पिटाई कर दी। इसके कारण जयवीर सिंह ने थाना चकरनगर में विनोद सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला पंजीकृत कराया।
बुधवार को रात नौ बजे दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। ग्रामीणों के अनुसार चकरनगर उदी मार्ग पर मंदिर के पास जमकर हवाई फायरिंग हुई। थानाध्यक्ष चकरनगर आलोक राय ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है। इसकी एनसीआर दर्ज कर इसी आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत मे लिया गया है।