फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: bike blew up after colliding with Jharkhand Express

Etawah News: झारखंड एक्सप्रेस से टकराकर बाइक के उड़े परखच्चे

Sat, 27 Aug 2022 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Etawah: bike blew up after colliding with Jharkhand Express
घटना के बाद खड़ी झारखंड एक्सप्रेस व बाइक का टुकड़ा लिए आरपीएफ कर्मी - फोटो : ETAWAH
इटावा जिले में बंद रामनगर फाटक को पार कर रहे युवक की बाइक झारखंड एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। युवक ट्रैक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना के बाद करीब आधा घंटे दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक बाधित रहा। गोमती और अजीमाबाद एक्सप्रेस को भी इटावा स्टेशन पर रोक दिया गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब झारखंड एक्सप्रेस स्टेशन की ओर से रामनगर फाटक से गुजर रही थी। फाटक बंद होने के बावजूद एक युवक बाइक लेकर ट्रैक पार करने लगा। ट्रेन ने बाइक को चपेट में लिया तो युवक जान बचाकर भाग निकला। इंजन से टकराने के बाद बाइक के बाद परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


ट्रेन रुक गई। जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना और आरपीएफ के एसएसआई सत्यदेव सिंह मौके पर पहुंचे। जांच के बाद ट्रेन को 10:27 बजे रवाना किया गया। इस वजह से पीछे आ रही गोमती एक्सप्रेस व अजीमाबाद एक्सप्रेस को रोक दिया गया।एसएसआई सत्यदेव सिंह ने बताया बाइक सवार के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रैक पर पड़े क्षतिग्रस्त बाइक के टुकड़े। संवाद

ट्रैक पर पड़े क्षतिग्रस्त बाइक के टुकड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed