फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,sucide,etawah,etawah news,up news

इटावा : फंदे पर लटकने से हुई छात्र की मौत, नहीं मिले चोट के निशान

Tue, 23 Aug 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime,sucide,etawah,etawah news,up news
सैफई (इटावा)। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में शनिवार रात एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हिमांशु गुप्ता (19) की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिलने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रविवार को शाक्य मुनि हॉस्टल के कमरे में गोरखपुर के ज्ञानपुरम कॉलोनी निवासी हिमांशु का शव लटका मिला था। इस पर मां डॉ. सरिता गुप्ता ने हत्या का आरोप लगाते हुए शरीर पर चोटों के निशान मिलने की बात कही थी। रविवार को ही दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। रिपोर्ट में फंदे से लटकने के कारण ऑक्सीजन की कमी से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

साथ ही शव पर कोई भी चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। उधर, डीप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल पर जांच की थी। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। दोनों अधिकारियों की जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अवनीश राय ने बताया कि एसएसपी के साथ विश्वविद्यालय जाकर हास्टल के सभी छात्रों और कॉलेज स्टाफ से बात की गई थी। फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट में भी कमरे में कोई खून के निशान या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस विस्तृत जांच कराई जाएगी।
मोबाइल फोन की सीडीआर रिपोर्ट निकलवाई जा रही है। इससे यह जानकारी मिल सकेगी कि उसने किन-किन लोगों से किस समय में बातचीत की है। छात्र के 16 अगस्त को हास्टल में आना बताया गया है। इसकी भी जांच कराई जा रही है। डीएम ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने के आदेश दिए हैं।

माता-पिता का ख्याल रखने के लिए दोस्तों को किया मैसेज
एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि छात्र ने मोबाइल फोन में दो नंबर पर वाट्स एप डाउनलोड कर रखा था। शनिवार को आत्महत्या करने से पहले दोपहर दो बजकर 57 मिनट से लेकर तीन बजकर 46 मिनट तक दोस्तों को वाट्सएप पर बात की थी। इस दौरान उसने सभी से माता पिता का ख्याल रखने की बात कही थी। छात्र ने दादा, दादी और मौसी को भी मैसेज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed