{"_id":"623e0af8df27796874053a9f","slug":"crime-news-etawah-news-knp687491123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बच्चों की मां ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बच्चों की मां ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। थानाक्षेत्र के उझियानी गांव में शुक्रवार की सुबह चार बच्चों की मां फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के खुदकुशी की वजह साफ नहीं हुई है। उसकी बेटी की छह अप्रैल को सगाई होनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उझियानी गांव निवासी रविंद्र सिंह की विमलेश कुमारी (45) ने शुक्रवार की सुबह पांच बजे घर के एक कमरे में पंखे के सहारे साड़ी से फांसी लगा ली। बेटी पार्वती ने मां को फंदे पर लटकता देख शोर मचाया, जिस पर पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने विमलेश को फंदे से उतारा। तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
परिजनों ने बताया गया कि विमलेश ने इटावा निवासी बहन को एक प्लाट बेचा था, जिसका कुछ पैसा बकाया रह गया था। छह अप्रैल को विमलेश की बड़ी बेटी पार्वती की छह अप्रैल सगाई थी। वह गुरुवार को बहन से पैसे मांगने गई थी। बहन ने रुपये देने से इनकार कर दिया था। इससे वह परेशान थी। थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक का कहना है आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ रुपयों के लेन-देन का भी मामला सामने आ रहा है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।