फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime news

शादी के चार दिन बाद घर में छाया मातम

Sat, 19 Feb 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime news
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र स्थित कुनैरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक छात्र के घर में चार दिन पहले शहनाई गूंजी थी। अब उसके घर में मातम छाया है। शुक्रवार को छात्र के चाचा की चौथी आनी थी, उसी दिन घर का इकलौता चिराग बुझ गया। इससे शादी का खुशनुमा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के कुनैरा पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी थी। इससे बाइक पर सवार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अड्डा जालिम निवासी प्रेम शंकर के बेटे संदेश शाक्य (16) और अवधेश शर्मा के बेटे आदित्य (17) की मौत हो गई थी। जबकि उनका साथी अमरजीत पाल (16) घायल हो गया था। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों छात्रों के शव उनके परिजनों को पुलिस ने सौंप दिए थे।
विज्ञापन

परिजनों ने आदित्य का यमुना नदी के किनारे और संदेश का जसवंत नगर के मुकपुरा गांव में अंतिम संस्कार किया। हादसे का शिकार हुए आदित्य शर्मा के पिता अवधेश शर्मा ने बताया कि उनके छोटे भाई अंकुर की शादी 14 फरवरी को हुई थी। शुक्रवार केे उनकी चौथी आनी थी, जिसकी तैयारी में परिवार के सभी लोग जुटे थे। इसी बीच आदित्य कोचिंग जाने की बात कह कर बाइक लेकर दोस्तों के साथ चला गया था। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना पर उठाए सवाल
छात्र आदित्य शर्मा के पिता अवधेश शर्मा ने बताया कि बाइक अगर ट्रक में पीछे से घुसी है तो बाइक का पीछे का हिस्सा कैसे क्षतिग्रस्त हुआ। घटना स्थल पर पेट्रोल पंप लगे सीसीटीवी को जब वह देखने गए तो पेट्रोल पंप वाले ने सीसीटीवी कैमरे खराब होने का बहाना बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed