{"_id":"632224e63fe8c52ff366d73a","slug":"crime-loot-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp7181447165","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : लूट के इरादे से ट्रक पर चढ़ा बदमाश, गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : लूट के इरादे से ट्रक पर चढ़ा बदमाश, गिरने से मौत
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। आगरा-कानपुर हाईवे पर दो बदमाश लूट के इरादे से ट्रक पर चढ़ गए। चालक ने तेजी से ट्रक भगाया तो एक बदमाश गिर गया और उसकी मौत हो गई। इससे पहले उसने चाकू मारकर ट्रक चालक को घायल कर दिया। दूसरा बदमाश भाग गया। ट्रक चालक ने हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को घटना की जानकारी दी।
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के आनेपुरा निवासी स्वरूप सिंह चौहान मंगलवार रात ट्रक लेकर हरियाणा के गुरुग्राम जा रहे थे। स्वरूप सिंह ने बताया कि उझियानी में दो लोगों ने लिफ्ट मांगने के लिए हाथ दिया, जिस पर उन्होंने ट्रक रोक दिया। ट्रक रुकते ही एक युवक चालक की ओर से और दूसरा क्लीनर की ओर से चढ़ गया। चालक की तरफ से चढ़े बदमाश ने चाकू निकाल कर हमला कर दिया और ट्रक के डेस्क बोर्ड पर रखा फोन उठा लिया। इसी बीच स्वरूप सिंह ने ट्रक चला दिया।
दूसरी साइड से चढ़ा बदमाश पहले ही कूद गया, लेकिन चालक की ओर से चढ़ा बदमाश लटका रहा। ट्रक तेज होने पर वह झटका लगने से नीचे गिर गया। वहीं, ट्रक चालक ने हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में पुलिस चालक को लेकर थाने पहुंची और तहरीर लेकर उसका मेडिकल कराया। दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इधर, बकेवर पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी की उझियानी के पास हाईवे पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस चालक को लेकर मौके पर पहुंच गई। चालक ने मृतक की शिनाख्त चाकू मारने वाले बदमाश के रूप में की और उसके पास चालक का मोबाइल भी मिला।
शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मॉच्युरी में रखवा दिया। बुधवार सुबह बकेवर के बरेला गांव निवासी भारत सिंह दोहरे थाने पहुंचे और बेटे की लापता होने की सूचना दी। इस पर उन्हें शव की फोटो दिखाई गई। इस पर भारत सिंह ने उसकी शिनाख्त बेटे सूरज सिंह (22) के रूप में की। बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रक चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच के लिए टीम गठित की गई है।