{"_id":"60b3d7d18ebc3e29be28932f","slug":"crime-etawha-news-knp63130888","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही से मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही से मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले के एक थाने में तैनात महिला सिपाही से उसके मकान मालिक के बेटे ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने की कोशिश की। आठ दिन पहले आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
महिला सिपाही ने फ्रैंड्स कालोनी थाने में दुष्कर्म, धमकी, ब्लैकमेलिंग व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आईटी व एससीएसटी एक्ट भी पुलिस ने लगाया है। रविवार को एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
शहर के एक थाने में तैनात महिला सिपाही जिले के एक फ्रैंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। महिला सिपाही का आरोप है कि मकान मालिक के बेटे कन्हैया ने 15 अगस्त 2019 को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार पैसों की मांग की।
विज्ञापन
महिला सिपाही के मुताबिक आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 22 मई 2021 को भी दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को पीड़ित महिला सिपाही फ्रैंड्स कालोनी थाने पहुंची और पुलिस अफसरों को आप बीती सुनाई।
सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर कन्हैया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना वह खुद करेंगे। पीड़ित महिला सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। सोमवार को उसके कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।