फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

भरथना में पेड़ से लटका मिला किसान का शव, हत्या का शक

Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के रतारी गांव में बुधवार की सुबह किसान बृजेश उर्फ कन्हई लाल (28) का शव गांव के बाहर पेड़ से फंदे से लटकता मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस घटना की पृष्ठभूमि में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

फ्रैंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के कुम्हावर गांव निवासी बृजेश उर्फ कन्हई के भरथना थाना क्षेत्र के रतारी गांव में खेत हैं। इसी गांव में उसके मामा रामकिशोर भी रहते हैं। परिजनों ने बताया कि बृजेश मंगलवार को खेतों में गेहूं कटाई के लिए रतारी गया था। वहां मामा के घर भी गया था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह रतारी में ही मामा के घर के करीब दो किलोमीटर दूर पेड़ से दुपट्टे के सहारे बृजेश का फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक बृजेश का फांसी पर लटका था और उसके पैर जमीन से छू रहे थे। इसके चलते परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।
उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का भी मामला होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। बृजेश के परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed