{"_id":"5e08f16e8ebc3e87dc40667a","slug":"crime-etawha-news-knp5351765120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितभवन नहर के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चितभवन नहर के पास मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तहत चितभवन नहर पुल के पास एक युवक का शव मिला है। उसकी शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के कटरा बल सिंह मोहल्ला निवासी लाखन सिंह के पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार ने बताया कि युवक की किसी वाहन की चपेट में आने मौत हुई है।
रविवार सुबह शहर से सटी चितभवन नहर पुल के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। खबर मिलने पर कोतवाली क्षेत्र के कटरा बलसिंह मोहल्ला निवासी मृतक के भाई संजीव ने शिनाख्त की। संजीव ने बताया कि उसका भाई अरुण रोडवेज में संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत था। वह रोडवेज वर्कशाप में टायर मरम्मत का काम करता था।
गत शनिवार को वह किसी पार्टी में शामिल होने गया था। उसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। संजीव ने बताया कि भाई एक साथी ने बताया था कि वह अपनी इकदिल थाना क्षेत्र के गांव पिलखर स्थित सुसराल गया है। अरुण की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी।