फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

दिल्ली में सुंघाई नशीली चीज, लूट कर ट्रेन पर चढ़ाया

Wed, 25 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। दिल्ली में एक युवक को दो लोगों ने नशीली चीज सुंघाकर ट्रेन में चढ़ा दिया। मंगलवार सुबह उनींदी हालत में रेलवे स्टेशन पर उतरा यह युवक जिला अस्पताल पहुंचा। जहां उसने दिल्ली के ही दो परिचित लोगों पर बेहोश करके मोबाइल व एक हजार रुपये लूट ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दिल्ली के कृष्णा बिहार कालोनी निवासी रूपम पाल का 19 साल का पुत्र राकेश मड़ौली में बाइक की मरम्मत का काम करता है। रूपम पाल ने फोन पर बताया कि राकेश अविवाहित है। सोमवार रात करीब आठ बजे वह टेंपो से घर आ रहा था। उसके पास अपना मोबाइल, बैग, टिफिन व एक हजार रुपये थे।
विज्ञापन

रास्ते में उसे मुकेश व रिंकू नाम के दो परिचित मिले। उन्होंने उनके बेटे राकेश को कोई नशीली चीज सुंघा दी और उसके रुपये, मोबाइल व सामान लूट ले गए। राकेश ने उसे घटना से पूर्व फोन भी किया था। लेकिन वह (पिता) उठा नहीं पाया। तब उसके बड़े बेटे को फोन करके कहा था कि पिता को फोन करने को कहे। इस पर उसने घर के पास सेवाधाम मंदिर के समक्ष उक्त दो लोगों के मिलने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे राकेश उनींदी हालत में खुद जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में उसने अपने पिता का नंबर दर्ज कराया। किसी के फोन से पिता को इटावा अस्पताल में होने व घटना की जानकारी दी। इस पर रूपम पाल ने जलेसर से अपने भांजे दामाद को इटावा भेजा। जो उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed