फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

सैफई पीजीआई की इमरजेंसी में युवती से अभद्रता...

Fri, 13 Dec 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
सैफई (इटावा)। पीजीआई में भर्ती ताऊ को देखने आई युवती के इमरजेंसी के डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने से हड़कंप मच गया है। युवती ने मारपीट व सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। डॉक्टरों की ओर से कुलसचिव ने युवती के परिजनों पर डॉक्टर से मारपीट व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। कुलसचिव ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

मैनपुरी निवासी वृद्ध कोमा में हैं। सैफई पीजीआई की इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर 2:45 बजे उन्हें देखने इटावा से भतीजी आई। साथ में भाई और परिवार के लोग थे। आरोप है कि इमरजेंसी में छोटे कद का डॉक्टर गलत निगाह से उसे घूर रहा था। पास आकर बोला, अंदर क्यों आ रही हो, फिर अभद्र भाषा बोलने लगा। विरोध करने पर ताऊ के नाक में लगी नली निकाल दी। अन्य स्टाफ को बुलाकर युवती व उसके भाइयों से मारपीट की। युवती ने चेन लूटने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

उसको घसीटते हुए कमरे में ले जाने का वीडियो बनाने पर डॉक्टर व स्टाफ ने एक मीडियाकर्मी से मारपीट की। मोबाइल तोड़ दिया। युवती ने कहा कि वह थाने में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने बयान जारी कर बताया कि तीमारदारों को गार्ड ने बाहर जाने को कहा था। तीमारदारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। सर्जरी विभाग के लोग बीच बचाव को आए तो मारपीट की गई। जूनियर डॉक्टरों के कपड़े फट गए।
एक रेजिडेंट डॉक्टर का मोबाइल भी छीन लिया गया। चिकित्सा विवि के अधीक्षक आदेश कुमार की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी जांच के लिए बनाई गई है। पांच दिन में जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। चोटिल डॉक्टर ने सैफई थाने में तहरीर दी है।

सैफई थानाध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने बताया कि चिकित्सा विवि में विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की तो डॉक्टरों व तीमारदारों में विवाद सामने आया है। अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed