{"_id":"5d9e25fb8ebc3e93d0285ba8","slug":"crime-etawha-news-knp518612594","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
गांव में युवक के घर पर शोक जताने पहुंचे लोग
- फोटो : ETAWHA
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के इंद्रापुर गांव में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। पोते की मौत की खबर से परिवार के बुजुर्ग बाबा की भी सदमे से मौत हो गई।
इंद्रापुर निवासी प्रमोद के दो पुत्र थे। 20 साल का छोटा पुत्र अंकित अविवाहित था। गत सोमवार की देर शाम वह घर से किसी काम पर जाने की बात कहकर निकल आया। मंगलवार सुबह गांव के पास प्लाट में पेड़ से लटका हुआ शव मिला। जहां शव मिला उस जगह से घर की दूरी महज 200 मीटर है।
परिजनों ने बताया कि अंकित दिल्ली में कोई प्राइवेट नौकरी कर रहा था। दो महीने पहले ही आया था। उसकी मौत से घर में मातम छा गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इधर, नाती की मौत की खबर सुनकर परिवार बुजुर्ग बाबा जयसीराम का भी मंगलवार को निधन हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सदमे से बुजुर्ग की मौत हुई है।