{"_id":"5d9a359a8ebc3e93d028597f","slug":"crime-etawha-news-knp5181806143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक के हाथपैर बांधकर साबुन लदी डीसीएम लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक के हाथपैर बांधकर साबुन लदी डीसीएम लूटी
विज्ञापन
इटावा। हाईवे लुटेरे चालक को बंधक बनाकर साबुन से भरी एक डीसीएम लूट ले गए। चालक भरथना थाना क्षेत्र के नगरिया यादवान के समीप बंबा के किनारे पुलिस को मिला। लुटेरों ने मैनपुरी जिले में वारदात को अंजाम दिया है। इस डीसीएम में कानपुर से साबुन लादकर नोएडा ले जाया जा रहा था।
बिहार प्रांत के रोहतास जिला के थाना विक्रमगंज के गांव धामा अमातपुर निवासी चालक दिलशेर कुमार ने पुलिस को बताया कि कानपुर देहात के कस्बा मंधना से काशी डिटर्जेंट केक नाम का साबुन लादकर जब वह नोएडा के रवाना हुआ। कन्नौज के पास जीटी रोड पर पहुंचने पर एक ढाबा पर खाना खाया। जीटी रोड पर बेवर थाना क्षेत्र में सफेद रंग की इनोवा कार ने ओवरटेक करके उसकी गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरकर कागजात दिखाने को कहा। गाड़ी से नीचे उतरते ही उन लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। उससे गाड़ी चाबी छीन ली और बाद में हाथ पांव बांधकर इनोवा कार में डाल लिया। लुटेरों ने उसका मोबाइल, गले में पहना लॉकेट व 25 हजार रुपये लूट लिए और रास्ते में उसे कोई नशीली चीज खिलाकर फेंक गए। रविवार सुबह होश में आने पर हाथ पैर बंधे होने पर वह चीखा चिल्लाया। जिससे कुछ लोग उसके पास आए और उसके बंधन खोले। पुलिस को सूचना दी।
कोतवाल एमपी सिंह ने बताया कि नगरिया यादवान के समीप बंबा किनारे खड़ी पतेल में चालक मिला है। डीसीएम लूटने की घटना मैनपुरी जिले में कहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रविवार शाम को एसओजी टीम भी भरथना थाना पहुंची और चालक से पूछताछ की।
विज्ञापन
रविवार की देर शाम डीसीएम मालिक जगरेश भाटी पुत्र होराम सिंह निवासी गौतमबुद्ध नगर भरथना थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि गत शनिवार रात 8 बजे कानपुर के मंधना से डीसीएम में साबुन लोड हुआ है। उसके बाद डीसीएम नोएडा के लिए निकली थी। शनिवार रात में लक्जरी कार सवार लुटेरों गाड़ी रुकवाकर चालक से चाबी छीन ली और उसे बंधक बना लिया। चालक को भरथना क्षेत्र में छोड़कर लुटेरे माल समेत डीसीएम लेकर भाग गए। जगरेश ने बताया कि डीसीएम में एक लाख 24 हजार रुपये का साबुन लदा था। उन्होंने लदे माल का बिल भी दिखाया।