फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

एएसपी क्राइम की पत्नी ने पीया संदिग्ध पदार्थ

Wed, 18 Sep 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम की पत्नी ने मंगलवार को कोई संदिग्ध पदार्थ पी लिया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी की पत्नी का मामला होने से महकमे में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में रह रहे एएसपी क्राइम महेश अत्रि की पत्नी पल्लवी चौधरी (32) को महिला उप निरीक्षक ने मंगलवार सुबह करीब पौने 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आकस्मिक चिकित्साधिकारी डा. पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि महिला ने किसी संदिग्ध पदार्थ का सेवन किया हुआ था। उनके गले में दर्द था। उनकी हालत गंभीर थी। महिला ने किस चीज का सेवन किया था। इसका पता नहीं चला है। तत्काल इलाज दिया गया। तबियत में कुछ सुधार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पल्लवी चौधरी को सैफई मिनी पीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद सुधार हुआ है। इस दौरान पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। घटना के संबंध में एएसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि एएसपी क्राइम की पत्नी ने घर पर धोखे से कोई गलत सिरप पी लिया था। इसके चलते उनके गले में दिक्कत हुई और तबीयत बिगड़ गई। अब उनकी हालत में सुधार है। एएसपी सिटी ने इस मामले में किसी पारिवारिक विवाद की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
2001 के पीपीएस अधिकारी
पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रह रहे एएसपी क्राइम महेश सिंह अत्रि 2001 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। जिले में वे 9 अगस्त 2017 से तैनात हैं। अत्रि अलीगढ़ के टप्पल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed