{"_id":"62e419ec2dab576ba4332c37","slug":"crime-etawah-news-knp710171344","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः कालेज के तहखाने में मिला 16 हजार लीटर डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः कालेज के तहखाने में मिला 16 हजार लीटर डीजल
विज्ञापन
स्कूल के तलघर में रखीं डीजल से भरी टंकियां। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। इटावा-मैनपुरी बॉर्डर पर स्थित असरोई गांव के एक इंटर कालेज के तहखाने से 16 हजार लीटर डीजल और दो दर्जन गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। डीजल और गैस सिलिंडर को जब्त कर लिया गया है। एसडीएम जसवंतनगर के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीम कालेज पहुंच जांच -पड़ताल कर रही है।
गुरुवार रात दस बजे क्राइम ब्रांच की एक टीम शहर के एक इंटर कालेज असरोई पहुंचीं और सीधे चौकीदार से कालेज के तलघर की लोकेशन ली। तलघर से टीम ने दो -दो हजार लीटर की टंकियो में भरा 16 हजार लीटर डीजल और गैस के 24 सिलिंडर बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने पुलिस के आला अफसरों को मामले की सूचना दी। मामला पूर्ति विभाग और जमाखोरी से जुड़ा था, इसलिए मौके पर शुक्रवार दोपहर पूर्ति विभाग के एआरओ हाकिम सिंह और पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार मामले की जांच में जुट गए।
जसवंतनगर पुलिस फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी देने को तैयार नहीं थी। हालांकि इस मामले में दो को हिरासत में लिया गया है। कालेज में असली बायो प्रोडक्ट का बैनर लगा भी मिला है। बताते हैं कि इस अवैध डीजल की बिक्री को लेकर पेट्रोल पंप मालिकों ने पुलिस को सूचना दी है। एसडीएम जसवंतनगर नम्रता सिंह ने बताया कि पूर्ति टीम से जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।