{"_id":"62e41659fdf10c250c528a3a","slug":"crime-etawah-news-knp7101700152","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः जैक लगाकर तोड़ी दीवार, कटर से काटे लॉकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः जैक लगाकर तोड़ी दीवार, कटर से काटे लॉकर
विज्ञापन
दुकान में जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर। डेढ़ करोड़ की चोरी की वारदात को सुरागसी के बाद अंजाम दिया गया है। चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने शोरूम के पड़ोस में ऊपर जाने के लिए बने जीने का ताला तोड़कर अंदर से बंद कर लिया और इसके बाद आराम जैक लगाकर दीवार तोड़ दी और शोरूम में दाखिल हो गए। इसके बाद अंदर जाकर तिजोरी की लॉकरों को भी कटर से काटा है।
जांच करने पहुंचे अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने में कम से कम तीन से चार लोग रहे होंगे। चोर पहले ही पूरी स्थिति को भांपे हुए थे। उन्होंने दुकान में घुसने के बाद अंदर रखी दो क्विंटल से अधिक वजन की तिजोरी खिसका कर दुकान के बीचोंबीच की और उसके ताले काटे। घटना को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों एक से दो घंटे के अंतराल में घटना को अंजाम दिया है। घटना स्थल से 50 मीटर दूरी पर बैंक पर पुलिस पहरा रहता है। वहीं घटनास्थल से दो सौ मीटर दूरी पर चकरनगर थाना है और रात में पुलिस भी गश्त कर रही थी। प्रभारी सीओ विजय सिंह ने बताया कि जानकारी के अनुसार अभी तक जिले की यह सबसे बड़ी चोरी की वारदात है। टीमों को लगाकर चोरों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने दुकान में लगी डीवीआर टटोली है। इसमें दो चोर मुड़ेछा बांधे दिखे हैं और इसके बादडीवीआर ऑफ हो जाता है। कुछ सेकेंड की फुटेज में हुलिया और चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हालांकि पुलिस तकनीकी टीम का सहयोग लेकर फुटेज में दिख रहे लोगों के हुलिये को पहचानने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे खोजी कुत्ते दुकान के पीछे बने खेत की ओर ले गए। यहां पर खेतों में कुछ पुलिस को दो-तीन लोगों के बैठने, पैरों और कुछ गुटखे के पैकेट मिले हैं। सुरक्षा के लिए बांधे गए तार कटे मिले हैं। माना जा रहा है कि चोर सीधे रास्ता न पकड़कर कटर से तार काटते हुए खेत होकर भागे हैं। पुलिस का मानना है कि चोर खेतों के रास्ते ही राजपुर रोड से आए और यहीं से लौट गए हैं।
विपिन जैन के पिता कैलाश चंद जैन और भाई सचिन जैन पोस्ट ऑफिस में बचत खाता के एजेंट का काम करते हैं। जुलाई माह का भी इन दोनों लोगों ने लगभग 2.56 हजार रुपये एकत्रित किए थे। यह रुपये भी दुकान के भीतरी हिस्से में बक्शे में रखे थे। पासबुकों के नीचे रुपये रखे होने की वजह से चोरों को उस पर निगाह नहीं जा सकी और वह उसे छोड़कर चले गए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजू चौहान, विकास कठेरिया ने एसपी देहात से मिलकर जल्द खुलासे की मांग की है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन इमरजेंसी कमेटी के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन ने कहा व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं। अखिल भारतीय उद्योग मंडल के जिला महामंत्री धर्मेद्र जैन ने व्यापारियों के साथ घटनास्थल पर जाकर नाराजगी जाहिर की है।