फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

इटावाः सराफा की दुकान में ढेड़ करोड़ की चोरी

Fri, 29 Jul 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
दुकान के अंदर टूटी पड़ी तिजोरी। संवाद - फोटो : ETAWAH
चकरनगर (इटावा)। गुरुवार रात कस्बा क्षेत्र की सराफा की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर तिजोरी का लॉकर काटकर 20 लाख की नकदी समेत डेढ़ करोड़ रुपये का माल समेट ले गए। सूचना पर एसपी देहात ने जांच पड़ताल की। वहीं डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन

चकरनगर कस्बा निवासी विपिन जैन की बाजार में प्रथम तल पर सराफा की दुकान है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह छह बजे दुकान की साफ-सफाई करने पहुंचे तो जीने का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाने पर देखा कि दीवार कटी थी और तिजोरी खुली पड़ी थी। एसपी देहात सत्यपाल सिंह, फोरेंसिंक व डॉग स्क्वायड टीम ने जांच की। सराफा व्यापारी ने बताया कि चोर 20 लाख नगद, दो किलो सोना और 22 किलो चांदी समेत डेढ़ करोड़ की चोरी कर ले गए हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया चोरी का खुलासा करने के लिए थाना पुलिस, सार्विलांस टीम और एसओजी को लगाया गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed