{"_id":"60ef22c78ebc3e55284c3401","slug":"crime-etawah-news-knp6402127116","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने डाक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने डाक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में मंगलवार की रात प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में परिजनों ने डॉक्टर व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने बताया कि मामला सीएमओ को रेफर किया गया है। सीएमओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एक डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इकदिल के मानिकपुर अड्डा आसाई निवासी जय प्रकाश सिंह ने सोमवार को पत्नी शिल्पी को प्रसव पीड़ा होने पर स्टेशन रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मंगलवार की शाम को बेटी को जन्म देने के बाद शिल्पी की मौत हो गई थी।
परिजनों ने डॉक्टर व कर्मचारियों पर हालत बिगड़ने पर शिल्पी को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर न करने व तीमारदारों से मारपीट करने का आरोप लगा हंगामा किया था। मामले में परिजनों ने बुधवार को सिविल लाइन थाने में हॉस्पिटल के डाक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने बताया कि एक डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला चिकित्सा से जुड़ा है। इसलिए जांच के लिए इसे सीएमओ को भेजा गया है। सीएमओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए मैनेजर आईडी सिंह से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला।