फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime etawah news

अधेड़ को जिंदा जलाने में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime etawah news
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के गांव कुंअरा में शनिवार को नॉनवेज पार्टी के दौरान विवाद के चलते तीन लोगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट की। बाद में उसके आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे ग्रामीण को परिजन जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर आगरा ले जा रहे थे, रास्ते में ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। ग्रामीण की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुंअरा की मुन्नी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 14 मार्च को उसके पति भारत सिंह घर पर थे। उसके ही गांव का श्याम किशोर पुत्र छोटे लाल उसे बुलाकर ले गया। शाम तक उसके भारत सिंह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। वह परिवार के लोगों के साथ पति की खोजबीन के लिए श्याम किशोर के घर गई तो उसके पति उसे झुलसी हुई अवस्था में पडे़ मिले। उसे देखकर वहां मौजूद श्याम किशोर, शंकर लाल पुत्र हुकुम सिंह व नितिन दीक्षित निवासी बृज राजनगर भाग निकले। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसके पति को सीएचसी भिजवाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। मुन्नी देवी की तहरीर पर पुलिस ने श्याम किशोर शंकर, लाल व नितिन दीक्षित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने श्याम किशोर व शंकर लाल को गिरफ्तार कर लिया है। नितिन की तलाश जारी है।
विज्ञापन

कोतवाल बलिराज शाही ने बताया कि नानवेज पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर इन लोगों में विवाद हो गया। इसी विवाद के कारण लाखन सिंह को आग लगा दी।
इनसेट
बटाई पर खेती कर करता था परिवार का भरण पोषण
भारत सिंह बटाई पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोष्ण करता था। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र है जो मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी मौत से परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। सोमवार को उसका अंमित संस्कार कर दिया गया। मृतक की भतीजी पूजा ने बताया कि चाचा बटाई पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनका इकलौता पुत्र योगेंद्र है जो दिमाग से कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed