फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime etawah

चोरी पांच के मोबाइल समेत दो गिरफ्तार

Wed, 15 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime etawah
इटावा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से दो शातिर चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी कृपालशंकर के निर्देशन में एसआई प्रकाशचंद्र शर्मा सुरक्षा को लेकर अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर मौजूद थे। पुलिस को देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद दो लोगों ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उन्हें आवाज देकर रोक लिया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास पांच मोबाइल बरामद किए गए। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम विवेक कुमार पुत्र आशाराम निवासी कस्बा करहल स्टेट बैंक के सामने जनपद मैनपुरी, राहुल पुत्र सुनील निवासी करहल जनपद मैनपुरी बताया। इनके पास से पांच मोबाइल बरामद किए गए। थाना प्रभारी कृपालशंकर ने बताया कि बरामद किए गए मोबाइल में से एक थाना हाजा में दर्ज लूट के मामले का है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed