{"_id":"5e1e0f108ebc3e4b215873de","slug":"crime-etawah-etawha-news-knp538459795","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर रेलवे कार्यालय में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर रेलवे कार्यालय में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के समीप स्थित सहायक विद्युत अभियंता कर्षण कार्यालय में रविवार की रात को चोरों ने रोशनदान के रास्ते से घुसकर कार्यालय में रखे दो कंप्यूटर चुराकर ले गए। इस मामले में कार्यालय प्रभारी ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। अभी तक मामला दर्ज नहीं हो सका है।
सहायक अभियंता विद्युत अभियंता कर्षण की कार्यालय प्रभारी आशा श्रीवास्तव ने बताया कि 11 व 12 जनवरी को अवकाश होने के कारण कार्यालय बंद था। सोमवार को जब सुबह करीब 10 बजे कार्यालय खोला गया तो दो सीपीयू, मॉनीटर समेत अन्य सामान चोरी हो चुका था। जिसकी जानकारी उन्होंने रेलवे के एडीईई/ टीआरडी अनस फिरोज को दी। कार्यालय प्रभारी आशा श्रीवास्तव ने बताया कि उनके कार्यालय में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों के पास बनाने का कार्य होता है। इसमें मैनपुरी और फफूंद के कर्मचारी आते हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन वितरण का कार्य भी होता है। कंप्यूटर चोरी हो जाने के कारण डाटा भी चोरी हो गया है। इस घटना की जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को इस मामले में तहरीर दी गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिल गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।