फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime etawah

इटावा ः टास्क फोर्स ने 25 ट्रकों पर की कार्रवाई

Wed, 15 Jan 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime etawah
एसएसपी आकाश तोमर ने अवैध रूप से खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए बनाई गई - फोटो : ETAWHA
इटावा। नवागत एसएसपी आकाश तोमर ने गत सोमवार मध्य रात को उदी चेक प्वाइंट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां तैनात टास्क फोर्स की मौजूदगी परखी और आने जाने वाले ट्रकों के कागजात चेक किए। हालांकि उनके हाथ कोई अवैध खनन करते ट्रक नहीं लगा। टास्क फोर्स ने रात की कार्रवाई में कुल 25 ट्रकों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

अवैध खनन परिवहन व ओवरलोड ट्रकों के लिए गठित टास्क फोर्स की कार्रवाई परखने के लिए सोमवार रात करीब 12 बजे एसएसपी आकाश तोमर अचानक मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश की सीमा स्थित उदी चंबल पुल पर बनाए गए चेक प्वाइंट पर पहुंच गए। यहां टास्क फोर्स में शामिल सीओ जसवंतनगर उत्तम सिंह, एआरटीओ सौरभ कुमार, खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रसाद, बढ़पुरा थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह व उदी पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर मिले।
विज्ञापन

एसएसपी ने यहां रुककर मध्यप्रदेश की ओर से गिट्टी मौरंग लेकर आ रहे ट्रकों को रुकवाया और उनके चालान बुक व गाड़ियों के कागजात चेक किए। उन्होंने टास्क फोर्स के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई अवैध खनन व ओवरलोड ट्रक निकलना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गत सोमवार की रात को एआरटीओ ने पेपर अनियमितताओं, फिटनेस, परमिट व रायल्टी में गड़बड़ी पाए जाने पर दस ट्रकों का चालान किया है। जबकि पुलिस ने 15 ट्रकों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।

मंगलवार को एसएसपी ने पुलिस ऑफिस के आईजीआरएस सेल, एसएसपी व एएसपी वाचक कार्यालय, डीसीआरबी, महिला प्रकोष्ठ सेल व आंकिक शाखा में जाकर अभिलेखों का रखरखाव देखा और उनसे संबंधित जानकारी ली। कार्यालयों को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फाइल वर्क व रजिस्टर को समय से पूरा किया जाए। इस दौरान एएसपी सिटी रामयश सिंह, एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एएसपी क्राइम महेश कुमार अत्रि व सीओ सिटी वैभव पांडेय आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed