{"_id":"6303d3b13ab0cf56ea477181","slug":"crime-etawah-etawah-news-up-news-tappebaji-etawah-news-knp7141033132","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दरोगा ने की थी महिला से टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दरोगा ने की थी महिला से टप्पेबाजी
विज्ञापन
बसरेहर। सदर कोतवाली पुलिस ने बीते बुधवार को सराफा व्यापारी की मदद से फर्जी दरोगा विपिन यादव को गिरफ्तार किया है। इधर, सोमवार को चौबिया थाने में एक महिला ने पकड़े गए फर्जी दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि युवक ने फर्जी दरोगा बन उसके साथ टप्पेबाजी की थी।
इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन निवासी सुधा कुमारी ने बताया कि जून में वह मायके चौबिया के नवलपुरा गांव आई थी। 28 जून को गांव के पास मुगलपुरा में भागवत कथा सुनने गई थी। वहां से लौटते वक्त बंबे की पटरी के पास बुलेट सवार दो लोगों ने रास्ता रोका लिया था। पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने आप को दरोगा बताया था। इस दौरान उसने कहा कि इतना सारा जेवर पहनकर तुम खुले में घूम रही हो, कोई लूट लेगा। जेवर को उतार कर बैग में रख लो।
पीछे बैठे व्यक्ति ने जेवर उतरवाया और एक रुमाल में जेवर रख दिया था। इस दौरान उसने रुमाल बदल दिया। महिला ने जब रुमाल खोला तो मिट्टी के ठेले निकले। महिला जब तक शोर मचाती तब तक दोनों भाग गए थे। ठगी का शिकार होने के बाद महिला ने चौबिया थाने में तहरीर दी थी। शुक्रवार को अखबार में एक फर्जी दरोगा पकड़े जाने की खबर छपी थी और उसमें लगी तस्वीर देख कर महिला ने उसे पहचान लिया। महिला ने सोमवार को चौबिया थाने में तहरीर दी है।