{"_id":"632a0dce5280165c412d7dbb","slug":"crime-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp719214955","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से गायब युवक का शव कुएं में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से गायब युवक का शव कुएं में पड़ा मिला
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के गांव नगला उदयभान में एक बंद पड़े कुएं से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। उसकी शिनाख्त जगसौरा मौजा के गांव चौबीसा के अनिल जाटव के रूप में हुई है। वह रविवार की रात से लापता था। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
गांव नगला उदयभान निवासी अनिल कुमार के धान के खेत में एक कुंआ है जो काफी समय से बंद पड़ा था। मंगलवार दोपहर वे अपनी धान की फसल देखने गए। यहां कुएं में देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान व प्रभारी निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दीकी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त मौजूू के गांव चौबीसा निवासी अनिल के रूप में हुई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह रविवार की रात को दस बजे से लापता था। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।
नशे का आदी था अनिल
सीओ अतुल प्रधान ने बताया कि अनिल शराब पीने का आदी था। शराब पीने के चलते ही उसने अपनी नौ बीघा जमीन बेच दी थी। वह पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। इसी से तंग आकर उसकी पत्नी बेबी सकउआ गांव में किराये के कमरे रह रही है। वह पुत्री के साथ कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है। अनिल रविवार की शाम को इटावा जाने की बात कहकर घर से निकला था।