{"_id":"63091d272be0bd2af4328cce","slug":"crime-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp7148274145","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : पंचायत सचिव को सांप ने डसा, 40 मिनट तक नहीं पहुंची एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : पंचायत सचिव को सांप ने डसा, 40 मिनट तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
विज्ञापन
बसरेहर। लोहा गांव निवासी पंचायत सचिव पंकज यादव को शुक्रवार सुबह घर में सांप ने डस लिया। सूचना देने के 40 मिनट तक एंबुलेंस न पहुंचने के कारण वे बसरेहर सीएचसी में जिंदगी और मौत से लड़ते रहे। बाद में उन्हें प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पंचायत सचिव पंकज यादव (40) भरथना विकासखंड क्षेत्र में तैनात हैं। शुक्रवार की सुबह वे घर में कुछ काम कर रहे थे, तभी उन्हें सांप ने डस लिया। परिजन बेहोशी की हालत में बसरेहर सीएचसी लाए। यहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन वह 40 मिनट तक नहीं पहुंची।
सीएचसी परिसर में खड़ी 108 एंबुलेंस से भी मदद नहीं मिली। इस कारण पंचायत सचिव को परिजन प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर गए। परिजनों का कहना है अगर थोड़ी देर और एंबुलेंस का इंतजार करते तो जान भी जा सकती थी।