{"_id":"6307b810fdebaa7bcf034301","slug":"crime-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp71463676","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने डेढ़ लाख के जेवर पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने डेढ़ लाख के जेवर पार किए
विज्ञापन
महेवा। बकेवर क्षेत्र के गांव आनेपुर में चोरों ने गुरुवार तड़के दो घरों में धावा बोल दिया। एक घर से चोर सोने के जेवरात और 1500 रुपये चोरी कर ले गए। दूसरे घर के मेन गेट की कुंडी काटते समय हुई आवाज से परिजन जग गए तो चोर भाग गए।
आनेपुर निवासी सुभाष तिवारी ने चौकी महेवा में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह चार बजे के करीब चोर घर के पीछे की दीवार को फांदकर घुस आए। कमरे की कुंडी तोड़कर बक्से में रखी सोने की चेन सहित डेढ़ लाख के जेवर और 1500 रुपये चोरी कर ले गए। इस दौरान परिवार के लोग बगल के कमरे में सो रहे। कूलर की आवाज के कारण उन्हें आहट तक सुनाई नहीं दी।
वहीं पड़ोस में ही संजीव दुबे के घर पर भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन घर वालों के जाग जाने के कारण भाग गए। महेवा चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जिस समय की घटना है उस वक्त घर के लोग जानवरों को चारा पानी कर रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।