{"_id":"62fbf106481d613ae46c0ed8","slug":"crime-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp7130840101","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : टीएसआई ने एसआई को मारा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : टीएसआई ने एसआई को मारा थप्पड़
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती एसआई। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। यातायात पुलिस में तैनात एक दरोगा ने टीएसआई पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। एसआई बीमार पत्नी को दवा दिलवाने के नाम पर छुट्टी मांगने गए थे। हालत बिगड़ने पर एसआई को जिला अस्पताल भेजा गया। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
एसआई राम कृष्ण चौहान ने बताया कि कई साल पहले उनकी पत्नी कुसुमलता को लकवा मार गया था। पत्नी का इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को वे पुलिस लाइन स्थित यातायात पुलिस के कार्यालय में प्रभारी टीएसआई राज कुमार शर्मा से छुट्टी मांगने गए थे। टीएसआई ने बताया कि अग्निपथ भर्ती को लेकर उनकी ड्यूटी जनपद फतेहगढ़ में लगाई गई है।
इस पर एसआई ने पत्नी को दवा दिलाने के नाम पर एक दिन की छुट्टी मांगी। इस पर टीएसआई राज कुमार शर्मा आगबबूला हो गए। गला दबाकर धक्का देते हुए एक थप्पड़ मार दिया। इस कारण उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया और तबीयत खराब हो गई। आनन फानन में साथी पुलिस कर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
टीएसआई के ऊपर चल रही विभागीय जांच
2019 में एक व्यक्ति ने टीएसआई राज कुमार शर्मा पर फर्जी चालान स्लिप बनाकर वसूली करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस मामले में भी तत्कालीन एसएसपी ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी है।
मामला संज्ञान में आया है। जांच सीओ सिटी अमित कुमार सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
- जयप्रकाश सिंह, एसएसपी