{"_id":"62fd3c2c552ed929c9364150","slug":"crime-etawah-etawah-news-up-news-etawah-crime-news-etawah-news-knp71325448","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : खेत में पड़ा मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : खेत में पड़ा मिला किसान का शव
विज्ञापन
जसवंतनगर। खेड़ा बुजुर्ग गांव के खेत में बुधवार सुबह किसान का शव संदिग्ध हालात में मिला। एसपी सिटी कपिल देव सिंह और सीओ जसवंतनगर धर्मेंद्र प्रधान पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच की।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के खेड़ा बुजुर्ग गांव निवासी किसान गया करन (50) खेती करके परिवार का पालन पोषण करते थे। किसान ने खेत में धान रोप रखी थी। जानवरों से खेत की रखवाली करने के लिए वे मंगलवार रात वहां सोन चले गए थे। बुधवार सुबह देर तक घर न लौटने पर बेटा नितेश खेत पर देखने गया। किसान का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। एसपी सिटी से परिजनों अनहोनी की आशंका जताई है।
एसपी सिटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं थे। परिजनों और गांव के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।