फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

जमीन के विवाद में चचेरे भाई को मारी गोली, घायल

Mon, 21 Dec 2020 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। जसवंतनगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैस्त में जमीन बंटवारे को लेकर सोमवार सुबह दो चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। इसी दौरान युवक ने चचेरे भाई को गोली मार दी। कंधे के पास गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब आठ बजे 24 वर्षीय सचिन बाबू पुत्र प्रमोद कुमार व उसके चचेरे भाई से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी के बाद चचेरे भाई ने गुस्से में सचिन के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। कंधे के बगल में गोली लगने से सचिन घायल होकर जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण घर में आए और तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। वहीं ग्रामीणों को चकमा देकर आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर जसवंतनगर प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। जसवंतनगर प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है। पूछताछ करने पर उसने चचेरे भाई पर आरोप लगाया है। युवक की तलाश की जा रही है। वहीं मामले की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed