{"_id":"5fa04f9c8ebc3eefbb076b23","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5920896145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक के बेटे को बंधक बनाकर ट्रक से माल लूटकर बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक के बेटे को बंधक बनाकर ट्रक से माल लूटकर बदमाश फरार
विज्ञापन
इटावा। बेखौफ बदमाशों ने रविवार रात चालक के बेटे को बंधक बनाकर ट्रक में लदा किराने का सामान लूट लिया। बकेवर पुलिस ने छानबीन की, लेकिन मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का बताकर रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़ित सोमवार पूरे दिन फ्रेड्स कालोनी और बकेवर थाने का चक्कर लगाता रहा।
अशोक नगर भरथना रोड निवासी संजय पुत्र फूल सिंह वीआर लोजिस्टिक लिमिटेड कंपनी में ट्रक चालक है। संजय के मुताबिक वह रविवार की सुबह पांच बजे कंपनी से परचून के माल से लोड ट्रक को पटौदी बिलासपुर गुरुग्राम से लेकर केरल ले जाने के लिए निकला था। रविवार की देर शाम वह इटावा आ गया जहां कि उसने अपना ट्रक शहर के भरथना चौराहे के पास खड़ा कर दिया। अपने पुत्र अजय को रखवाली के लिए ट्रक पर छोड़कर घर सोने के लिए चला आया। संजय के मुताबिक रात के तकरीबन एक बजे तीन बदमाश असलहों से लैस होकर ट्रक के पास पहुंचे। बदमाशों ने असलहे के दम पर अजय को बंधक बना लिया और ट्रक लेकर हाईवे पर निकल गए। बकेवर क्षेत्र में पहुंचकर बदमाशों ने तिरपाल खोलकर ट्रक का करीब आधा माल दूसरी गाड़ी में लोड किया और अजय के हाथ पांव बांधकर सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए। किसी तरह रस्सी खोलकर अजय ने इसकी जानकारी संजय को दी। संजय की सूचना पर बकेवर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक लेकर थाने आई। संजय ने बताया कि सोमवार सुबह फिर थाने पहुंचने पर फ्रेड्स कालोनी थाना क्षेत्र का मामला बताकर वहां भेज दिया गया। फ्रेड्स कालोनी पुलिस बकेवर की घटना बताकर रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल करने लगी। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि ट्रक से थोड़ा सामान ही गायब है। घटना की जांच की जा रही है।