फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

पराली जलाने में दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Oct 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। खेत में पराली जलाने में जिला प्रशासन सख्त हो गया है। गुरुवार को मानिकपुर मोहन में कला में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ कैलामऊ के एक किसान पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

खेत में पराली जलाने के मामले में मानिकपुर मोहन कला में दो भाइयों नवाब सिंह व भरत सिंह के खिलाफ खेत में पराली जलाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, लेखपाल की सूचना पर एसडीएम सदर सिद्धार्थ, इकदिल थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने मौका मुआयना किया था। इसके बाद लेखपाल शिवराज सिंह की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर, तहसीलदार सदर एन राम ने बताया कैलामऊ निवासी मुकेश कुमार ने तीन अक्तूबर को खेत में धान की फसल की पराली जलाकर प्रदूषण फैलाने पर तहसील से नोटिस जारी किया था। इस पर लेखपाल की आख्या की जांच नायब तहसीलदार से कराई गई। छह अक्तूबर को अवलोकन करने पर खेत में आग जलाकर पराली जलाकर प्रदूषण फैलाया गया। तहसीलदार ने पराली जलाने पर किसान पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि खेतों में पराली न जलाने के लिए गांवों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को इकदिल क्षेत्र के ग्राम चांदनपुर में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसमें वे स्वयं, तहसीलदार सदर एन राम, इकदिल थानाध्यक्ष व लेखपाल उपस्थित रहे। एसडीएम ने एक दिन पूर्व ग्राम कल्याणपुर, जैतपुर तोताराम में पराली न जलाए जाने को लेकर मुनादी भी करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed