{"_id":"5f6e33c78ebc3e9bec481b20","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5848007112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान पर चोरी के प्रयास में ग्रामीणों ने पांच को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान पर चोरी के प्रयास में ग्रामीणों ने पांच को दबोचा
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। सरसईनावर में सराफा की दुकान पर गुरुवार को चोरी का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पांचों को ग्रामीणों ने टप्पेबाजी के संदेह में पकड़ा था। इसमें दो महिलाएं व दो पुरुष औरैया के तथा एक पुरुष इटावा का है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसईनावर में शिवकृपा ज्वैलर्स की दुकान पर दो महिलाएं व तीन पुरुष गुरुवार को जेवरात खरीदने के बहाने एसयूवी कार से पहुंचे थे। इन लोगों ने दुकान में जेवरात चुराने का प्रयास किया तो दुकानदार व अन्य ग्रामीणों ने टप्पेबाजी के संदेह में पांचों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व 120 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। वाहन के प्रपत्र भी उनके पास नहीं थे। पकड़े गए सुनीता पत्नी प्रेमशंकर निवासी पढ़ीन दरवाजा, नई बस्ती कस्बा व थाना औरैया, उर्मिला देवी पत्नी दिनेश निवासी ग्राम कर्मपुर थाना अयाना जनपद औरैया हाल निवास रेलवे फाटक अछल्दा, औरैया, जितेंद्र कुमार पुत्र सुंदर लाल जाटव निवासी बोढीपुर रामपुर थाना अछल्दा, औरैया, रविंद्र कुमार पुत्र मोहनलाल जाटव निवासी खरका मढ़ैया थाना औरैया व अखिलेश पुत्र फूल सिंह लोधी राजपूत निवासी जोधपुरा थाना इकदिल जनपद इटावा के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इनमें सुनीता के खिलाफ वर्ष 2013 में औरैया कोतवाली में दो मामले तथा अखिलेश के खिलाफ इटावा के भरथना थाने में 2015 व 2016 में चार मामले दर्ज हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि क्षेत्र के सभी ज्वैलर्स की मीटिंग कर अंजान लोगों को सोने-चांदी के आभूषण बिक्री करते समय सतर्कता बरतने को कहा गया था।
यह गैंग ऐसी दुकानों को निशाना बनाता था जहां दुकानदार उम्रदराज होते थे। ये लोग दुकानदार को बातों में आसानी से उलझाकर हेराफेरी करते थे। गैंग की महिलाएं सोने के आभूषणों को दिखाने को कहकर सामान चोरी कर लेती थीं। जिसे गैंग के पुरुष सदस्य लेकर भाग जाते थे।