फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

जाम में फंसी एंबुलेंस, उखड़ने लगीं मरीज की सांसें

Fri, 25 Sep 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
उदी में लगा जाम - फोटो : ETAWHA
इटावा। यूपी-एमपी बॉर्डर पर अवैध खनन व ओवरलोड की चेकिंग के कारण शुक्रवार को मरीज को ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। आक्सीजन खत्म होने से मरीज की सांसें उखड़ने लगी। गनीमत रही कि उसी दौरान भाजपा विधायक सरिता भदौरिया का काफिला वहां से गुजरा। विधायक, सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणोें की मदद से आधे घंटे बाद एंबुलेंस को निकाला जा सका और मरीज की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन

उदी मोड़ चौराहे पर लगने वाला जाम क्षेत्रीय लोगों व यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। शुक्रवार को ग्वालियर से इटावा की तरफ आ रही एंबुलेंस ग्राम उदी पर जाम में फंस गई। कई घंटे जाम में फंसे रहने के बाद उसमें लेटे मरीज की ऑक्सीजन खत्म होने लगी। मरीज की सांसें उखाड़ने लगीं। अचानक वहां से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया का काफिला गुजरा।
विज्ञापन

उन्होंने जाम में एंबुलेंस को फंसे देखा तो गाड़ी से उतर पड़ीं। अपने सुरक्षा कर्मियों एवं स्थानीय लोगों को बुलाकर जाम में फंसी एंबुलेंस को रास्ता दिलवाया। उनके इस कोशिश से एक मरीज की जान बच गई। यदि कुछ समय और एंबुलेंस जाम में फंसी रहती तो कोई भी दुर्घटना हो सकती थी। दरअसल, जाम से निजात पाने के लिए खनन परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग चंबल पुल से हटाकर उदी मोड़ चौराहे पर स्थानांतरित की है। इसका कोई खास असर जाम से निजात दिलाने पर नहीं पड़ा। यात्रियों व क्षेत्रीय लोगों को पुन: जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed