फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

पत्नी की हत्या कर पति ने खुद पुलिस को दी सूचना

Mon, 21 Sep 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
सौम्या की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
इटावा। शहर के सिविल लाइन थानांतर्गत वृंदावन कॉलोनी में सोमवार शाम 25 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर दी गई। पति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस व फोरेंसिक टीम में मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर के एआरटीओ ऑफिस के निकट वृंदावन कॉलोनी निवासी उदय प्रताप सिंह पुत्र कमलेश तोमर की पत्नी सौम्या उर्फ स्वीटी (25) सोमवार शाम को मृत मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। गला में गहरे निशान थे। पुलिस का दावा है कि पति ने पत्नी की मौत को आत्महत्या दिखाने के उद्देश्य से उसे जमीन पर लिटा दिया। उसे छोटे से बच्चे के साथ ही अंदर बंद करके बाहर ताला लगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने या तो आत्महत्या कर ली है या किसी ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद एसपी सिटी डॉ. रामयश सिंह ने बताया कि पति ने ही पत्नी की हत्या कर दी और इसे किसी घटना का स्वरूप देने की कोशिश कर रहा है। शव को कब्जे मेें लिया गया है, पंचनामा आदि कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका के चाचा अमित कुमार ने बताया कि स्वीटी के शरीर पर कई जगह नीले निशान थे जिससे पता चलता है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। उसकी नाक टूटी थी। मामले की जानकारी होने पर मृतका के रिश्ते के चाचा भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लगभग छह साल पहले सौम्या और उदय प्रताप का विवाह हुआ था। पति-पत्नी में विवाद के चलते स्वीटी तीन साल से मायके में ही रह रही थी। वहीं उदय प्रताप वृंदावन कॉलोनी में मकान में अकेला रहता है। दोनों के ढाई वर्ष का पुत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed