फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

पान दुकानदार के घर से 25 लाख के जेवर व नकदी चोरी

Sun, 20 Sep 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
चोरी की वारदात के बाद बिखरा सामान। - फोटो : ETAWHA
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र के वैदन टोला निवासी पान दुकानदार सोहन सिंह चौहान के घर से शनिवार रात चोरों ने करीब 25 लाख कीमत के जेवर और नकदी चुरा ली। भोर करीब चार बजे आंख खुलने गृहस्वामी को वारदात का पता चला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के वैदन टोला निवासी सोहन सिंह चौहान की शहर में दो पान की दुकानें हैं। उन्होंने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर मामला दर्ज करने और खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात घर के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। रविवार भोर लगभग चार बजे उनकी आंख खुली तो मोबाइल पास नहीं मिला। इस पर पत्नी के साथ ढूंढने लगे। इस बीच ऊपर की मंजिल पर बने कमरे का दरवाजा खुला दिखा। शंका होने पर ऊपर जाकर देखा तो वहां उनकी व भाई मोहन सिंह की लोहे की अलमारियों के ताले व लॉकर टूटे थे। उसमें रखा जेवर, नकदी चोरी हो चुका था। उन्होंने बताया कि चोर नौ तोला वजन के दो सोने के हार, 10 तोला सोने की आठ चूड़ियां, दो तोला सोने के दो जोड़ी ब्रजबाला, एक तोला सोने की एक जोड़ी झुमकी, एक तोला वजन सोने के कुंडल, छह तोला सोने की दो जंजीर, आठ तोला सोने के दो मंगलसूत्र, चार तोला सोने की 14 अंगूठियां, एक तोला सोने का एक मंगलसूत्र, करीब 250 ग्राम दो जोड़ी चांदी की पायलें, 24 हजार रुपये नकद व एक मोबाइल चोरी हुआ है। उनके अनुसार 41 तोले सोने का करीब 25 लाख, 250 ग्राम चांदी लगभग 12 हजार की, 24 हजार रुपये नकद व लगभग 10 हजार रुपये का मोबाइल चोरी हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोहन सिंह चौहान का आरोप है कि सुबह घटना की जानकारी होते ही उन्होंने पहले 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। कई घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची तो कोतवाल के सीयूजी नंबर पर जानकारी दी। बावजूद इसके पुलिस नहीं आई तो सीओ को फोन करके शिकायत की। सीओ को मामले की जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed