फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

भैंस बेचकर वापस जा रहे किसान की जेब काट उड़ाए 42 हजार

Thu, 17 Sep 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। बकेवर थानांतर्गत परसूपुरा पशु मेले में भैंस बेचकर घर लौट रहे औरैया के किसान की जेब काटकर शातिर ने 42 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर टेंपो चालक के संलिप्त होने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

गुरुवार को भरथना कोतवाली पहुंचे जनपद औरैया के थाना बिधूना के अंतर्गत गांव नगला भंत बरौना कलां निवासी प्रेमचंद्र पुत्र मिश्रीलाल ने जेब काटे जाने का प्रार्थनापत्र दिया। उसने बताया कि वह परसूपुरा पशु मेले में भैंस बेचकर लौट रहा था। बिक्री के 42 हजार रुपये पेंट की जेब में रखे थे। वह औरैया जाने के लिए पहले बकेवर से बहारपुर जा रहे एक टेंपो में सवार हुआ। भरथना में एक जगह कुछ सामान खरीदा फिर उसी टेंपो में बैठ गया। टेंपो में दो युवक उससे सटकर बैठे थे। वे दोनों भरथना-बिधूना मार्ग पर ग्राम पड़ियापुर के पास उतर कर एक बाइक पर बैठकर भरथना की तरफ ही वापस चले गए। इसके बाद ग्राम बहारपुर मंदिर से टेंपो चालक ने आगे किसी अन्य साधन से जाने की बात कहकर उतार दिया। टेंपो से उतरते ही नजर पड़ी तो पेंट की जेब कटी थी और 42 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित प्रेमचंद ने प्रार्थनापत्र में टेंपो चालक पर संदेह जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed