{"_id":"5f625be38ebc3e9add3e74af","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5830612101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे मांगने पर दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़, हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे मांगने पर दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़, हवाई फायरिंग
विज्ञापन
इटावा। सामान के रुपये मांगने पर दबंगों ने दुकान का सामान फेंक दिया। फायरिंग कर दुकानदार को धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सरेआम फायरिंग की घटना से दुकानदारों में भय व्याप्त है। इसी तरह एक पेट्रोल पंप पर भी कर्मियों को धमकाने का मामला सामने आया है।
यादव नगर में कंधेसी-पाली माइनर संपर्क मार्ग किनारे प्रोविजन स्टोर में बुधवार को शाम कुछ युवक सामान खरीदने पहुंचे। दुकानदार नारायन सेवक पुत्र जगदीश ने बताया कि युवकों ने सामान ले लिया और पैसे मांगने पर तो दबंगई दिखाते हुए दुकान में तोड़फोड़ की। सामान बाहर फेंक दिया। दहशत फैलाने के इरादे से दो राउंड हवा में फायर किए। पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने मौका मुआयना किया।
इस घटना के थोड़ी देर भरथना-बकेवर मार्ग पर स्थित ग्राम कुंअरा स्थित पेट्रोल पंप पर कार सवार युवकों ने डीजल भरवाने के बाद पेट्रोल पंप कर्मी को पिस्टल दिखाई। पेट्रोल पंपकर्मी अखिलेश ने बताया कि कार में बैठे युवकों ने पहले 300 रुपये का डीजल डालने की बात कही। डीजल डालने के दौरान कार में बैठे एक युवक ने नीचे उतर कर पिस्टल दिखाकर गाली दी और धमकाया। इसी दौरान पास ही सहकर्मी को फोन पर बात करते देख कार में बैठकर युवक भाग गए। पुलिस पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कार सवार युवकों की पहचान करने में जुट गई। शाम ढलते ही अलग अलग जगहों पर घटित दोनों घटनाओं से लोगो मे दहशत व्याप्त हो गई।