फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

तीन किशोरियों सहित पांच बाल मजदूर छुड़ाए

Wed, 09 Sep 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। जनपद पुलिस ने बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाते हुए मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों से पांच बाल मजदूरों को छुड़ाया है। निर्धारित आयु से कम उम्र के बच्चों से काम करवाने वाले कोल्ड स्टोरों में पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर यह सफलता पाई है। काम करवाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को आख्या भेजी है।
विज्ञापन

सबसे चिंता का विषय यह है कि जिन पांच बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही थी उनमें 60 प्रतिशत अर्थात तीन किशोरियां भी शामिल हैं। मंगलवार को एसएसपी आकाश तोमर द्वारा नोडल एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित एसटीएफ ने बाल श्रम अभियान के तहत इकदिल थानांतर्गत फूफई के पास स्थित एक कोल्ड स्टोर पर छापा मारा। यहां बाल मजदूरी कर रहे सगे तीन भाई-बहन तथा एक कस्बा निवासी किशोर और किशोरी मिले हैं। ये नाबालिग बोरों में आलू भरते मिले हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इनमें तीन किशोरियां भी शामिल थीं। कोल्ड स्टोर संचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। टीम में प्रभारी निरीक्षक अमर पाल सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी संत कुमार, एसआई राम खिलाड़ी, द्वितीय श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण कुमार, आरक्षी अभय सिंह व हिमाली शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed