फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

मजार पर मेले की तैयारी में 4 के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 27 Aug 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। करवाखेड़ा पर वाइसी मेले की पूर्व संध्या पर मजार की सजावट करने पर पुलिस ने मेला आयोजक, बकेवर के पूर्व चेयरमैन के पुत्र समेत 4 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उन्हें थाने से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

इस वजह से बृहस्पतिवार को पूरे दिन करवाखेड़ा मजार स्थल व आसपास तैनात पुलिस बल मजार पर आने वालों को रोकने में लगा रहा। बकेवर व इकदिल थाना क्षेत्र की सीमा से सटे करवाखेड़ा में वाइसी बाबा की मजार पर एक दिवसीय मेला लगता है। बुधवार की शाम को लाइट की झालरें लगने की जानकारी होने पर बकेवर थाना पुलिस करवाखेड़ा पहुंची और मजार की सजावट करने वाले व इबादत करने वाले लोगों को पकड़ लाई। चार लोग पकड़े गए इनके नाम अंसार निवासी कीरतपुर, अल्ताफ और हुसैन निवासी ग्राम करवाखेड़ा व बकेवर के सपा नेता व पूर्व चेयरमैन हमीद पहलवान के पुत्र हनीफ खान के विरुद्ध लॉकडाउन के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि चारों आरोपियों को पुलिस ने थाना से जमानत दे दी। पूर्व चेयरमैन के पुत्र को रात को ही जमानत दे दी गई। शेष तीन को बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मुचलके पर जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed