{"_id":"5f42b3ca8ebc3e3ca60401cb","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp57843559","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी काम में बाधा उत्पन्न कर प्रधान प्रतिनिधि से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी काम में बाधा उत्पन्न कर प्रधान प्रतिनिधि से की मारपीट
विज्ञापन
इटावा। महेवा विकासखंड की ग्राम पंचायत चिड़ौली में हो रहे निर्माण कार्य में बाधा डालते हुए कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ मारपीट की। इस संबंध में पंचायत सचिव ने लवेदी थाना में मामला दर्ज कराया है।
ग्राम पंचायत चिंडोली में पंचायत की भूमि पर पंचायत भवन और मिडिल स्कूल की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य चल रहा था। इस पर कुछ लोगों ने ऐतराज जताते हुए निर्माण की भूमि को अपना बताकर कार्य रोक दिया। मौजूद प्रधान प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह चौहान के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव मनोज मिश्रा ने तहरीर देकर मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
एडीओ पंचायत श्याम बरन राजपूत ने बताया ग्राम पंचायत की भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी नापजोख तहसीलदार चकरनगर और लेखपाल ने कराई थी। गांव के कुछ लोगों ने अवरोध पैदा कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की है। लवेदी थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि मामले की एफआईजार दर्ज कर ली गई है। आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।