फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

शवों की पहचान के लिए गईं पुलिस टीमें लौटीं खाली हाथ

Sun, 26 Jul 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। नहर में महिपालपुरा गांव के पास मिले महिला के शव सहित दोनों शवों की पहचान के लिए तीन जिलों में पुलिस टीम भेजी गई थी। रविवार को पुलिस की तीनों टीमें वापस आ गईं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस नहर में मिले अज्ञात महिला के शव का मामला भी ऑनर किलिंग होने की आशंका जता रही है। महिला की हत्या के पहले किसी प्रकार का कोई दुष्कर्म न होने की पुष्टि से मामला ऑनर किलिंग की तरफ इशारा करता है।
विज्ञापन

4 जुलाई को बकेवर थाना क्षेत्र के तहत लखना चौकी क्षेत्र के ग्राम महिपालपुरा के पास भोगनीपुर निचली गंगनहर में एक अज्ञात महिला का शव नहर से बरामद हुआ था। शव कहीं बाहर से बहकर आया लगता था। मृतक अधेड़ महिला की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या की रिपोर्ट सामने आई है।
विज्ञापन

इसके करीब 9 दिन बाद 25 जून को हाईवे के किनारे ग्राम बिजौली के पास करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। बताया गया कि युवती के पेट में दो माह का गर्भ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की भी गला घोंटकर हत्या होना बताया गया। इन दोनों शवों के मिलने के मामले में पुलिस कहीं अन्य स्थान पर हत्या करके शवों को यहां लाकर फेंकने की संभावना जता रही है। फिलहाल दोनों शवों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर से बरामद हुए अज्ञात अधेड़ महिला के शव व युवती के शव की शिनाख्त के प्रयास में पुलिस जुटी है। थाना प्रभारी बकेवर रमेश सिंह ने बताया कि महिला के शव की फोटो के साथ पुलिस की तीन टीमों को जालौन, औरैया, कानपुर देहात व मध्यप्रदेश के भिंड जिले में भेजा गया था। टीमों ने वहां सभी थानों से संपर्क किया लेकिन कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। तीनों टीमें महिला के शव के साथ-साथ अज्ञात युवती के शव की फोटो साथ लेकर गईं थीं। लेकिन दोनों ही शवों की कोई शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है।

वहीं थाना प्रभारी रमेश सिंह का कहना है कि महिला की हत्या भी ऑनर किलिंग की हो सकती है। पूरे मामले की छानबीन चल रही है। दोनों के शवों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होते ही घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed