फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,accident,etawah news,up news,etawah crime news

रोडवेज बस की टक्कर से मासूम घायल

Wed, 10 Aug 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,etawah news,up news,etawah crime news
बसरेहर। थाना क्षेत्र चौबिया के अंतर्गत इटावा-बरेली हाईवे पर चौबिया गांव पर किशनी जाने के लिए पुष्पेंद्र, पत्नी पूनम एवं बच्ची क्षमा (5) के साथ बस इंतजार कर रहे थे। इटावा की तरफ से आ रही रोडवेज बस को रोकने के लिए उन्होंने हाथ दिया, लेकिन चालक बस आगे बढ़ाता चला गया। इसकी चपेट में आकर क्षमा घायल हो गई।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र और पूनम बाल-बाल बच गए। बेहोशी की हालत में परिजन उसे बसरेहर सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों की मदद से बस को घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर आगे कर्री चौकी पर पुलिस और ग्रामीणों ने रुकवा लिया। चालक बस और सवारियां छोड़कर भाग गया। चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया सूचना मिलते ही बैरियर लगाकर बस को रोककर कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed