{"_id":"5e1e0e718ebc3e4b556407da","slug":"crime-accident-etawah-etawha-news-knp5384593103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। हाईवे पर गत सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल से जा रहे वृद्ध सब्जी विक्रेता के टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।
बकेवर थाना क्षेत्र के भवानीपुर (महेवा) निवासी फुटकर सब्जी विक्रेता वृद्ध गौरीशंकर (60) गत सोमवार को महेवा खरीदारी करने आए थे। रात करीब 9 बजे वह साइकिल से गांव लौट रहे थे। गांव के सामने हाईवे को जब वह क्रॉस कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनके टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिर गए और सिर व हाथ पैर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
किसी राहगीर ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इस पर महेवा चौकी प्रभारी राकेश पटेल मौके पर पहुंचे और उन्हें महेवा सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को इलाज के दौरान वृद्ध गौरीशंकर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाइक सवार मौके से भाग गया। बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।