{"_id":"63091de12ff0507500289b57","slug":"crime-accident-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp714827576","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन
इटावा। कानपुर-आगरा हाईवे पर बकेवर क्षेत्र के बहेड़ा ओवरब्रिज के पास गुरुवार देर रात किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां ने देवर-देवरानी सहित नंदोई पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।
लवेदी थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी दीपक पाल (20) गुरुवार रात बाइक से दूसरे घर औरैया के नई बस्ती परहीन दरवाजा जा रहे थे। आगरा-कानपुर हाईवे पर बहेड़ा ओवरब्रिज के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दीपक सड़क पर गिर पड़ा और हेलमेट न लगाए होने के कारण उसका सिर फट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक के फूफा आनंद को घटना की सूचना दी। परिजनों के आने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। युवक पांच भाई बहनों ने दूसरे नंबर पर था।
मां राधा देवी ने बताया कि पति गंधर्व सिंह टेलीफोन एक्सचेंज नोएडा में क्लर्क थे और 2020 में रिटायर्ड हुए हैं। पति के रिटायरमेंट के बाद गांव में काली जी का मंदिर बनवाया जा रहा है। मंदिर की जमीन को छोड़ अन्य जमीन के बंटवारे के लिए देवर देवरानी से विवाद चल रहा है। इसमें उनका साथ नंदोई भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
बंटवारा न हो इसके लिए देवरानी ने बेटे को भी जाल में फंसा रखा था। 21 अगस्त को बेटा दोस्तों के साथ कानपुर जाने की बात कह कर घर से निकला था। इस दौरान पता चला कि वह कानपुर न जाकर देवरानी के मायके इटावा गया हुआ है।
गुरुवार रात साढ़े नौ बजे बेटा लौटा था। खाना खाकर लगभग रात 11 बजे औरैया वाले घर के लिए निकल गया था। रात में ही नंदोई को पुलिस ने बेटे की मौत की सूचना दे दी थी, लेकिन शुक्रवार दोपहर एक बजे तक उन्हें सूचना नहीं गई। जब मॉचरी पहुंचे तो बेटे की मौत की जानकारी हुई।