{"_id":"6307b76523b4ac03a61903e8","slug":"crime-accident-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp714633547","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : अनियंत्रित होकर बंबे में पलटा ऑटो, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : अनियंत्रित होकर बंबे में पलटा ऑटो, दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
मोहनलाल,फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इकदिल (इटावा)। भरथना मार्ग पर कैशवपुर कला गांव के सामने गुरुवार को ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और सड़क किनारे बंबे में पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंबे में किसी और केे होने की आशंका पर पुलिस एक घंटे तक तलाश कराती रही।
दोपहर 12 बजे सवारियां लेकर ऑटो औरैया की ओर जा रहा था। ऑटो में चालक समेत कुल पांच लोग थे। कैशवपुर कला गांव के सामने चालक ऑटो से संतुलन खो बैठा और पेड़ से टकराने के बाद बंबे में जा घुसा। ऑटो पलटने से औरैया के परसादी निवासी सरदार अली (50) की डूब कर मौत हो गई। भरथना के जलाल का नगला निवासी दयावती (40), नगला पाए निवासी उमेश (34), कानपुर देहात के रसूलाबाद के कनपटीयापुर निवासी अजीत पांडे (50) व औरैया के अछल्दा के पदमपुर गांव निवासी मोहनलाल (55) घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सरदार अली के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मोहनलाल की भी मौत हो गई। सरदार अली किसान थे और सैफई आयुर्विज्ञान विवि से दवा लेकर लौट रहे थे। वहीं, मोहनलाल राजमिस्त्री थे और इटावा एक निजी अस्पताल में दवा लेने आए थे।

भरथना मार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद- फोटो : ETAWAH

जिला अस्पताल में घायलों का इलाज करते डाक्टर। संवाद- फोटो : ETAWAH

बंबे में घायलों की तलाश करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : ETAWAH
विज्ञापन