{"_id":"5f625bf28ebc3e78e755ec63","slug":"crime-accident-etawah-etawah-news-etawha-news-knp583060315","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन अग्रिशमन केंद्र की बीम में दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन अग्रिशमन केंद्र की बीम में दबकर मजदूर की मौत
घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ चकरनगर मस्सा सिंह व पुलिस बल।
- फोटो : ETAWHA
Link Copied
चकरनगर (इटावा)। निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र में नींव की बीम के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। बुधवार दोपहर हुई इस दुघर्टना में एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय के कस्बा चकरनगर स्थित चंबल रोड पर निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र के निर्माण में लगे दो मजदूर बुनियादी बीम के नीचे सपोर्ट हटाने के दौरान दब गए। दोपहर के समय घटी इस घटना से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने कंक्रीट के भारी भरकम बीम के नीचे दबे अपने दोनों साथियों को बल्ली आदि के प्रयोग कर बाहर निकाला। हालांकि तब तक पप्पू उर्फ रोहित निवासी एत्मादपुर जिला आगरा की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मजदूरों ने दी तो थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने इस घटना में घायल एक अन्य मजदूर छोटेलाल निवासी बिहार को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह ने घटनास्थल व कंक्रीट के बीम का निरीक्षण किया और अन्य मजदूरों से घटना की जानकारी ली। अचानक हुए हादसे से बाहरी मजदूर बेहद सहमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।