{"_id":"5f40116f8ebc3e3cce36eb62","slug":"crime-accident-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5780807105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जा रहे बुलेट बाइक पर सवार दो लोगों को पीछे से आई पिकप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस ने घायल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है।
शुक्रवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना क्षेत्र के चैनल नंबर-132 पर दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से बाइक एक्सप्रेसवे पर 50 मीटर रगड़ते हुए आगे जाकर डिवाइडर के बीच जा घुसी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों लोगों में से एक एक्सप्रेसवे की सड़क के नीचे सर्विस रोड की ओर जा गिरा। दूसरा साथी एक्सप्रेसवे पर गिर पड़ा। घटना की सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया बाइक पर सवार देवेंद्र पुत्र करन सिंह निवासी एफ-364 गली नंबर-7 ई-ब्लॉक दयाल बाग नई दिल्ली और अमन त्रिपाठी पुत्र बृजभूषण नंद त्रिपाठी निवासी न्यू कॉलोनी जलकल कॉम्पलेक्स हाउस नंबर 4/18 देवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया। अमन त्रिपाठी ने दम तोड़ दिया, जबकि देवेंद्र को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।