{"_id":"63276cec49c2070c686ccfec","slug":"crime-accidant-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp718833770","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से बालक की मौत
विज्ञापन
गोविंद, फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAWAH
भरथना। सड़क पार कर रहे बालक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उधर, बाइक पर सवार बच्चा भी घायल हो गया।
भरथना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी सुमित पत्नी रंजना और बेटे गोविंद (7) के साथ रिश्तेदारी के घर से रविवार शाम ऑटो से लौट रहा था। घर के बाहर ऑटो रुकवाकर वे सड़क पार कर रहे थे कि इस बीच सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने गोविंद को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। परिजन उसे पास के ही निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत के बाद मां रंजना, पिता सुमित सहित परिवार के अन्य लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
दरोगा कपिल भारती ने बताया कि बाइक पर एक दंपती और एक छोटा बच्चा बैठा था। हादसे में बच्चे को भी चोट आई है। बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया गया है। वहीं बच्चे के इलाज के बाद बाइक चालक को थाने बुलाया गया है।