फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crimanal,etawah news,caught,reward,15 thoushand

मुठभेड़ में पकड़ा गया 15 हजार का इनामी अपराधी

Sat, 12 Jun 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
crimanal,etawah news,caught,reward,15 thoushand
इकदिल। गैंगस्टर में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी शकील खान को इकदिल पुलिस ने शुक्रवार देर रात ग्वालियर बाईपास रोड पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली के गैंगस्टर मामले में फरार करहल मैनपुरी के गंभीरा गांव निवासी शकील खान दूसरे शहर की तरफ भागने के लिए ग्वालियर बाई पास रोड पर खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तो शकील मानिकपुर गांव की ओर भागने लगा। पुलिस टीम के घेराबंदी करने पर उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिसकर्मियों पर तमंचे से गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग कर शकील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचे व कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी के मुताबिक 15 हजार के इनामी शकील पर इटावा कोतवाली में गैंगस्टर के अलावा कई और थानों में हत्या का प्रयास, चोरी और लूट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed